पटाखाबाजों ने दिल्ली से देवरिया तक फैलाया प्रदूषण

देवरिया। अनपढ़-गवाँर लोगों ने नहीं पढ़े लिखे लोंगो ने। गरीब नहीं धनाढ्यों ने। दीपावली पर जो बेतहाशा पटाखे छोड़े गए उससे दिल्ली से लेकर देवरिया तक के लोग परेशान हैं। आसमान में धुंध, सांस लेने में परेशानी बढ़ गयी है। अब प्रशासन साँप गुजरने के बाद उसकी रेघारी पीट रहा है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एक तरफ खुद पटाखे जलाकर धुएं फैलाएंगे, फिर नागरिकों में मास्क बाँट कर फोटो खिचायेंगे। अरविन्द केजरीवाल को कोसेंगे। प्रदूषण रोकना सबकी जिम्मेदारी है। सबसे अधिक प्रदूषण गाड़ियों के धुओं और पटाखे से फ़ैल रहा। सरकारों को इस पर भी ध्यान देना होगा।

देवरिया में प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी अमित किशोर ने प्रदूषण रोकने व पर्यावरण संतुलन के लिए मातहतों को सख्त निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण समिति की बैठक में आए अफसरों को उन्होंने कूड़ा प्रबन्धन पर ध्यान देने को कहा किसी भी स्थिति में पराली आदि को जलाने से रोकने के निर्देश दिए। बिना भंडारण लाइसेंस सड़क किनारे बिल्डिग मैटेरियल बालू आदि का भंडारण करने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी इसके लिए नोटिस देकर कार्रवाई करें। व्यापार कर अधिकारी को बिल्डिग मैटेरियल की दुकानों की सूची खनन अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ऐसे दुकानों की जांच अधिशासी अधिकारी व खनन अधिकारी करेंगे। उप निदेशक कृषि डा.एके मिश्र ने कहा कि पराली व फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन, प्रभागीय निदेशक सामाजिकी वानिकी पीके गुप्ता, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, एसीएमओ डा. संजय चंद, जिला खनन अधिकारी उमाकांत आदि मौजूद रहे।

यह भी देखें  यूपी के प्रसिद्ध होम्यो डाक्टर की बिहार में गोली मारकर हत्या

सवाल यह है कि लोग पटाखा जलाकर प्रदूषण फैलाते ही क्यों हैं। पढ़े लिखे लोंगों का यह पागलपन कितने लोंगों को बीमार बनाएगा। शासन पटाखा व्यवसाय पर प्रतिबन्ध क्यों नहीं लगाता। देश का पैसा धुएं में उड़ाने वालों पर दण्डनात्मक कार्रवाई करने का साहस सरकारों को दिखानी चाहिए।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!