देवरिया। जिले के एसपी डॉ श्रीपति मिश्र को गोपाष्टमी के अवसर पर कसया रोड स्थित श्री पिजरा पोल गोशाला में गोपाष्टमी पर भव्य आयोजन के बीच गो माता का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। अतिथि श्री तिरूपति बालाजी मंदिर भक्ति वाटिका के पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि गाय संपूर्ण विश्व की माता है। गाय पृथ्वी की आध्यात्मिक जीवन मूर्ति है। गायें प्रसन्न हैं तो निश्चित रूप से पृथ्वी प्रसन्न है, पृथ्वी प्रसन्न है तो समृद्धि एवं शांति बनी रहेगी। गाय प्रत्येक दृष्टिकोण से परम उपयोगी है। उन्होंने कहा कि नंदिनी गाय की सेवा महाराजा दिलीप अपनी धर्मपत्नी महारानी सुदक्षिणा के साथ समवेतरूप से किए, जिससे रघुवंश का विस्तार हुआ। उसी वंश में पूर्ण ब्रह्म श्रीराम का प्राकट्य हुआ। गाय का दूध, दही, घृत, गोमूत्र, गोबर सब उपयोगी है। विशिष्ट अतिथि एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने राधा-कृष्ण एवं गोमाता का विधिवत पूजन किया और गोशाला की गायों को चोकर, गुड़, केला आदि खिलाकर सेवा की। आयोजन समिति ने उन्हें धातु निर्मित गाय-बछड़े का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने भी गायों की पूजा और सेवा की। इसके पूर्व अध्यक्ष संजय केडिया ने सपत्नीक पूजन-अर्चन एवं हवन, आरती किया। उन्होंने आगंतुकों व अतिथियों के प्रति आभार जताया। मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि गाय की सेवा से लोक और परलोक दोनों सुधरता है। इस बीच समूह में महिलाओं ने गायों की विधि-विधान से पूजन किया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस भब्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम मरोदिया, शिव कुमार गोयल, संजय जाखोदिया, पुरूषोत्तम गोयल, शिव कुमार गोयल, संजय जाखोदिया, संजय बजाज, अजय पोद्दार, मनोज गोयल, आनंद झुनझुनवाला, अमर अग्रवाल, विजय प्रसाद, सदानंद दुबे, सुधाकर पांडेय, बाबू लाल मित्तल, श्रवण अग्रवाल, अनिल तिवारी, दुर्गाधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।रिपोर्ट:पुरुषोत्तम सिंह
About Author
The Newswala
TheNewswala पर पाएं राजनीति, शिक्षा, खेल, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक की सटीक व ताज़ा खबरें। हम तथ्यपरक रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और प्रेरक कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप हमें पढ़ें, साझा करें और अपने आसपास की खबरें, फोटो, लेख या सुझाव thenewswalaportal@gmail.com पर भेजें। यदि किसी खबर, फोटो या वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें मेल करें। प्रकाशित सामग्री संवाददाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। TheNewswala किसी भी खबर, फोटो या वीडियो की प्रामाणिकता हेतु जिम्मेदार नहीं होगा।