व्यापारी हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

देवरिया। 8 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सुभाश मद्धेषिया पुत्र षिवनाथ मद्धेषिया निवासी-महुवां बजराटार थाना-तरकुलवा जनपद-देवरिया की हत्या हुयी थी। उक्त घटना के संबन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 809/2019 धारा-302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवचेना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा की जा रही है। आज दिनांक 14.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं प्रभारी स्वाट/सीआईयू/सर्विलांस टीम मय हमराही द्वारा गोरखपुर ओवर ब्रिज के पास से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपना नाम 01. अविनाष जायसवाल पुत्र रमाषंकर जायसवाल निवासी-महराजगंज थाना-महराजगंज जनपद-सिवान(बिहार) 02. विपुल सिंह पुत्र षिवनाथ सिंह निवासी-नन्दा नगर थाना-षाहपुर जनपद-गोरखपुर 03. बैजनाथ जायसवाल पुत्र महेष जायसवाल निवासी-तमकुही रोड वार्ड नं0-4 थाना-सेवरही जनपद-कुषीनगर बताया गया। पकड़े गये व्यक्तियों द्वारा घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक सुभाश गेंहूॅ खरीदने एवं बेचने का कार्य मिथिला फ्लोर मील दरभंगा बिहार से करता था तथा अभियुक्त बैजनाथ श्रीराम टेªडर्स फाजिलनगर कुषीनगर भी उक्त फ्लोर मील के साथ कार्य करता था। दिनांक 07.10.2019 को अभियुक्त बैजनाथ द्वारा रमाषंकर जायसवाल निवासी देवरिया को बताया गया कि मृतक सुभाश मद्धेषिया उसके साथ 09 लाख 70 हजार रूपया लेकर आ रहा है।। रमाषंकर द्वारा अपने पुत्र अविनाष जायसवाल एवं साथियों अनिकेत, संजय पासवान एवं विपुल के साथ मिलकर दिनंाक 08.10.2019 को देवरिया स्टेषन के पास अभियुक्त बैजनाथ के इषारे पर मृतक सुभाश मद्धेषिया को गोली मारकर बैग छीन लिया गया। 06 लाख रूपये उसी दिन मृतक की कमर में बंधे थैले से बरामद हो गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण से 01 लाख 10 हजार रूपये बरामद हुए हैं।थाना स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना के संबंध में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण एवं बरामदषुदा 01 लाख 10 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल तथा 03 अदद जिंदा कारतूस, एक अदद देषी तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल यूपी-52-ए0वाई0-7802 को कब्जे में लेते हुए तथा धारा 394/120बी/411 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

यह भी देखें  Deoria - कचड़े की वजह से चले लाठी-डंडे, दर्जन भर घायल

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!