कुशीनगर में भेड़ों के झुण्ड पर चढ़ गए वाहन, 150 की मौत

कुशीनगर । कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कुबेरस्थान – पडरौना मार्ग पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांगरानी चौराहे के निकट सड़क पर सुबह सुबह सड़क पर निकले भेड़ों के समूह को अज्ञात वाहन कुचलते चले गए।
इस घटना में एक चरवाहा बुरी तरह घायल हो गया। 150 से अधिक भेड़ों की मौत हो गयी। आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर जुट गए। मृत जानवरों को पीएम के लिए पशु चिकित्सालय कुबेरस्थान भेजा गया। स्थिति यह है कि घायल जानवरों के ईलाज की कोई व्यवस्था नही हैं। घटना की सूचना पर एसडीएम व सीओ ने मौके की स्थिति की पड़ताल की।

About Author

यह भी देखें  कोरोना योद्धा बिना हथियार ,अच्छे दिन वालों की है सरकार

Leave a Reply

error: Content is protected !!