दूसरा टेस्ट पुणे: भारत ने अफ्रीका को पारी से रौंदा, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

  • भारत की द. अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत, एक पारी और 137 रन से हराया; कोहली मैन ऑफ
  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पिछली बार 2010 में पारी और 57रन से हराया था
  • टीम इंडिया घरेलू मैदान पर 2012 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी, पिछली हार इंग्लैंड से मिली थी
  • भारत ने पहली पारी में 601/5 रन बनाए थे, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 275और दूसरी पारी में 189 रन बनाए
  • विराट कोहली ने नाबाद 254, मयंक अग्रवाल ने 108, जडेजा ने 91 और रहाणे ने 59 रन बनाए थे
  • तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच 19 अक्टूबर से रांची में होगा, पहला टेस्ट भारत 203 रन से जीता था

इंडिया ने पुणे में खेले गए तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। पारी के लिहाज से साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। इंडिया  ने साउथ अफ्रीका को पिछली बार 2010 में पारी और 57 रन से हराया था। साथ ही टीम इंडिया की घरेलू मैदान पर ये लगातार 11वीं सीरीज जीत है। पिछली बार उसे 2012 में इंग्लैंड ने हराया था। पहली पारी में नाबाद 254 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

यह भी देखें  करंट की चपेट से व्यापारी की मौत

मैच में भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 601 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 275 पर ऑलआउट हुई। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम 189 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 19 अक्टूबर से रांची में होगा। पहला टेस्ट भारत 203 रन से जीता था।

कोहली ने अजहर की बराबरी की

कोहली की कप्तानी भारत की पारी से ये आठवीं जीत हैं। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली। उनसे आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (9) हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम फरवरी 2010 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ पारी से हारी। तब टीम इंडिया ने कोलकाता में उसे पारी और 57 रन से हराया था।

कोहली 50 टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले तीसरे कप्तान

उमेश-जडेजा ने दूसरी पारी में 3-3 विकेट लिए

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 48 रन डीन एल्गर ने बनाए। टेम्बा बवुमा ने 38, वर्नोन फिलैंडर ने 37 और केशव महाराज ने 22 रन का योगदान दिया। भारत के लिए उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। अश्विन को दो, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली।

अश्विन ने डेनिस और चमिंडा वास का रिकॉर्ड तोड़ा

रविचंद्रन अश्विन ने डीन एल्गर को 48 रन पर उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट के मामले में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर चामिंडा वास और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेनिस लिली को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने अब तक 67 टेस्ट में 356 विकेट लिए हैं। अश्विन ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में अब तक दो विकेट लिए।

यह भी देखें  नेमा गॉव में स्वाइन फ्ल्यू, पहुंचे स्वास्थ्य अफसर

भारत ने पहली बार द. अफ्रीका को फॉलोऑन खिलाया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार फॉलोऑन खिलाया है। साथ ही इंडिया 2008 के बाद अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन खिलाने वाली पहली टीम भी बन गई है। आखिरी बार इंग्लैंड ने जुलाई 2008 में लॉर्ड्स टेस्ट में द. अफ्रीका को फॉलोऑन खिलाया था। यह मैच ड्रॉ रहा था।

अश्विन ने एल्गर को सबसे ज्यादा बार आउट किया

अश्विन अफ्रीकी टीम के ओपनर डीन एल्गर को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने एल्गर को 6 बार पवेलियन भेजा। अश्विन के बाद श्रीलंका के दिलरुवान परेरा, ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन और इंग्लैंड के मोईन अली ने 5-5 बार एल्गर को आउट किया।

मयंक अग्रवाल का शतक

इससे पहले भारत की ओर से पहली पारी में कोहली ने नाबाद दोहरे शतक के अलावा मयंक अग्रवाल ने 108 और रविंद्र जडेजा ने 91 रन बनाए थे। वहीं, अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने पहली पारी में 72 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 64 रन बनाए थे। भारत के लिए पहली पारी में अश्विन ने 4 और उमेश यादव ने 3 विकेट लिए। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने उमेश यादव की गेंद पर थियुनिश डी ब्रुईन (8) का शानदार कैच लिया।

दूसरी पारी में इशांत शर्मा ने एडेन मार्कराम को एलबीडब्ल्यू कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

पहली पारी में नाबाद 254 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। दूसरी पारी में अश्विन को दो, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!