पत्रकार हत्याकांड में ललिता कटियार गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया निवासी व पत्रकार राधेश्याम शर्मा की गला रेतकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ सका है। हत्या की साजिश रचने के आरोप में रविवार को पुलिस ने एक महिला को जेल भेजा। ललिता कटियार नाम की महिला बीते लोक सभा चुनाव में प्रत्याशी भी थी। पत्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी तेज प्रताप ने घटना के दिन महिला को फोन किया था। फोन करने के बाद से ही मुख्य आरोपी का मोबाइल बंद है। पुलिस की लगातार छापेमारी के बावजूद मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।

कुशीनगर जिले में गुरुवार सुबह स्थानीय पत्रकार राधेश्याम शर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। राधेश्याम एक हिंदी दैनिक आज में पत्रकार थे और साथ ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते भी थे. हाटा कोतवाली के सिकटिया गांव के रहने वाले शिक्षक और पत्रकार राधेश्याम शर्मा (55 वर्षीय) की गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गला रेतकर हत्या कर दी गई.घटना उस समय की है जब राधेश्याम सुबह विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे. वह गांव के नजदीक ही किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे. सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी ललिता कटियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का मानना है कि हत्या इन्ही की साजिस पर हुई है।

यह भी देखें  जयपुर: हत्या के आरोपी ने खुद का गला काटा: छेड़छाड़ के बाद आत्मघाती कदम | Jaipur Crime News

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!