एक रुपये का छोटा सिक्का न चलने से किल्लत

देवरिया, भटनी बाजार: कई ऐसी श‍िकायतें आ रही हैं कि दुकानदार और अन्य लोग 1 रुपये का सिक्का नहीं ले रहे हैं | लेक‍िन सच यह है कि 1 रुपये का सिक्का पूरी तरह वैध है और कोई भी इसे लेने से इनकार नहीं कर सकता | बावजूद इसके व्यापारियों के एक रुपये का छोटा सिक्के को न लेने के चलते लोग रुपयों को फेंक रहे हैं।

आलम यह है कि भिखारी एक रुपये का छोटा सिक्का लेने से इनकार कर रहे हैं जबकि पुराना बड़ा सिक्का आसानी ले लिया जा रहा है।मालूम हो कि भारतीय रिज़र्व बैंक के तरफ से ऐसा कोई आदेश न आने के बावजूद लोग अफवाहों के चलते सिक्कों को लेने से मना कर दे रहे हैं। हालांकि हर प्रकार के सिक्कों के प्रचलन के बावजूद एक रूपया का छोटा सिक्का अपने अस्तित्व की लड़ाई हार रहा है ।
अगर प्रशासन ने इस पर ध्यान न दिया तो महज अफवाह के चलते यह जल्दी ही यह बाजार से विदा हो जाएगा । मालूम हो कि ऐसे ही कुछ अफवाहों के चलते दस रुपये के सिक्के के साथ भी लोग समस्या उत्पन्न कर रहे थे जो कि प्रशासन के सख्त होने पर दुबारा प्रचलन शुरू हुआ था।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!