यदुवंशियों के आराध्य बाबा काशीदास की पूजा कल डैनी में

लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के डैनी गॉव में सोमवार को यदुवंशीय आराध्य बाबा काशी दास की पूजा होगी। इसके लिए तैयारियां जोरो पर है। यह पूजा गाँवों मे यादव जाति के लोगो द्वारा खुले मैदान मे सामूहिक रुप से की जाती है । श्री काशीदास जी भी वैष्णव सन्त थे । ये भगवान कृष्ण के उपासक थे । इन्होने भगवान श्री कृष्ण का साकार रुप मे दर्शन किया था । इसलिए इस पूजा मे भक्तगण भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते रहते है । इस पूजा को कराने वाले पुजारी जो इसी जाति के होते है ,पन्थी कहते है । यह पंथी खूब घड़ो के पानी से नहाते है । आकाश से उपले [गोइठा ] पर आकाश से आग मंगवाते है । जिसपर हवन पूजा होती है । ढेर सारे दूध से खीर बनती है । पन्थी गरम खीर से भी नहाते है , परन्तु वह जलते नही है । उनकी फ़ेकी गयी खीर से दूसरे भी नही जलते है । लार
ब्लाक क्षेत्र के डैनी गांव में आयोजित काशीदास का पूजन समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाई जायेगी। जिसमें बिरहा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। बिरहा कार्यक्रम में उमेश बिहारी, रंजना भारती, सुषमा भारती व रात्रि कार्यक्रम में ओमप्रकाश दिवाना और मीनाक्षी अपने कार्यक्रम को रोमांचित करेंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी आयोजक संजय त्रिगुणायत  पूर्व प्रधान ने दी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!