UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 13 IAS और 3 IPS अधिकारियों का किया तबादला

The News Wala : कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने आज बड़ा फेरबदल करते हुए 13 आईएएस और 3 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिये। इस फेरबदल में 5 जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। तबादला सूची में बदायूं के डीएम दिनेश कुमार सिंह को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है वहीं जौनपुर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का भी तबादला कर उन्हें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम निदेशक के पद पर तैनात किया गया है । पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है । विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कुमार प्रशांत को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है तथा बस्ती की डीएम माला श्रीवास्तव को उनके पद से हटाकर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग दिया गया है ।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस को अब प्रोजेक्ट डायरेक्टर ग्रेटर शारदा क्षेत्र का विकास प्राधिकारी बनाया गया है तथा गाजीपुर के डीएम बालाजी को हटाकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक का पद दिया गया है ।  श्रावस्ती के डीएम ओमप्रकाश आर्य का तबादला करके गाजीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है । साथ ही अपर आयुक्त वाणिज्यकर यीशु रूस्तगी श्रावस्ती को नया डीएम बनाया गया है । इसी तरह सूर्यमणि लालचंद को अपर आयुक्त वाणिज्यकर मुख्यालय में अपर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है । ऐसे ही अपर खाद्य आयुक्त संतोष कुमार का तबादला करते हुए उन्हें लखनऊ का संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!