स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लहरी प्रसाद शाही का निधन

उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के कोषाध्यक्ष व देवरिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लहरी प्रसाद शाही का आज को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। अभी हाल ही में देश के 73वें स्वतन्त्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया था जिसमें लहरी प्रसाद शाही को भी सम्मानित किया गया था। उनकी पत्नी ने बताया कि अचानक सुबह उन्हें सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए जँहा उन्होंने अंतिम सांस ली ।

शाही के निधन की खबर सुनते ही लोगों का जमावड़ा लग गया तथा  प्रशासन ने स्व. शाही को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगो ने शोक व्यक्त किया ।

About Author

यह भी देखें  एसपी को रास नहीं आई एसओ की ऐसी विदाई ,15 सस्पेंड

Leave a Reply

error: Content is protected !!