• संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 594 जिलों में पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा
  • उत्तराखंड सरकार का 100 बिस्तरों वाले अस्पतालों को निर्देश: 25% बिस्तर कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों के लिए रखें
  • सेना के क्वारैंटाइन सेंटर में 796 लोग भर्ती

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक करीब 525  मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 101 मामलों की पुष्टि हुई हैं । दूसरे नंबर पर केरल (95) है, वहीं मंगलवार को मणिपुर में संक्रमण का पहला मामला सामने आया। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 560 जिलों में पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस बीच चुनाव आयोग ने 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा की 55 सीटों के लिए होने वाला चुनाव रद्द कर दिया गया है। 5 राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है। देशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करवाने के लिए पुलिस सड़कों पर है। पुलिस बैरिकेडिंग कर सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को आने जाने की इजाजत दे रही है।

सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि अभी तक हमने 1186 लोगों को दूसरे देशों से निकाला है। फिलहाल 796 लोग सेना के क्वारैंटाइन सेंटर में भर्ती हैं। इनमें दो पॉजिटिव पाए गए हैं और दो में लक्षण सामने आए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। अन्य लोगों को पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छोड़ दिया गया है। जल्द विदेश से कुछ और लोगों के लौटने की उम्मीद है। सेना उनकी जांच और इलाज के लिए तैयार है।

यह भी देखें  महराजगंज में 13 लाख की लूट ने सुरक्षा की खोली पोल

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!