पत्रकार की गला रेतकर हत्या

एक बार फिर उत्तर प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था देखने को मिली । प्रदेश के कुशीनगर जिले की हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया से डेढ़ किमी. दूर दुबौली गांव के समीप गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे एक पत्रकार की बड़े ही निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गांव से कुछ दूर खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई और इसे किन लोगों ने अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का नाम राधेश्याम शर्मा है और वह दैनिक अखबार ‘आज’ में ख़बर लिखता था तथा बच्चो को पढ़ाने का भी काम करता था ।  मौके पर एसपी समेत पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे हुये है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सनसनीखेज घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं तथा इस कारण वहां पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती भी की गई है ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!