पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
बस्ती : ( The News Wala ) जनपद के APN P G College के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी को आज दोपहर दिन दहाड़े गोली मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आदित्य नारायण को जिला अस्पताल ले जाया गया किन्तु गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर किया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित जनता ने जिला अस्पताल के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने बताया की एक युवक मौके को जनता ने मौके पर ही पकड़ा लिया तथा दूसरा भागते समय पिकौरा शिव गुलाम मोहल्ले के घर में घुस गया, जिसे भी भीड़ ने दबोच लिया। फिलहाल जिला अस्पताल मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है तथा शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद कोतवाली पर कई थानों की पुलिस फोर्स लगा रखी है। आदित्य नारायण की मौत पर पूरे गांव में मातम है। सभी को इज्ज़त देने की आदित्य नारायण की आदत थी इसके चलते आदित्य पूरे गांव के दुलारे थे। अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे आदित्य नारायण जब एपीएन कालेज के अध्यक्ष बने थे तो सभी ने उनके राजनीति के मैदान पर चमकने की कामना की। आदित्य नारायण की युवाओं में अच्छी पकड़ थी जिसके चलते सभी पार्टी के नेता उसे पसंद करते थे ।