सेवा कुटीर का हुआ शुभारम्भ

देवरिया नगर के माँ दुर्गा पूजा के मेले में आये हुए सभी श्रद्धालुओ की सुविधा के लिये मालवीय रोड पर आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा संचालित “सेवा कुटीर” का उद्दघाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ अन्तर्यामी सिंह जी ने किया।
सेवा कुटीर के उदघाटन के अवसर पर डॉ अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि मेले के अंदर श्रद्धालुओं की सेवा का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रेम अग्रवाल जी ने सेवा कुटीर की सराहना करते हुए संस्था के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संस्था के सदस्य दिनांक 7 और 8 अक्टूबर को सेवा कुटीर के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रेम अग्रवाल जी ,अम्बिकेश पाण्डेय जी, श्रीमती सिमा जायसवाल जी,विशाल जायसवाल जी, अमृतराज वर्मा जी, मनीष मिश्र जी, गौरीशंकर सोनकर जी,कुंदन जी, राजू मिश्र जी, अनुराधा गुप्ता, विकेश पाण्डेय, अभय तिवारी, प्रोफेसर रामप्रसाद तिवारी, विकास मणि त्रिपाठी, राहुल मिश्र जी उपस्थित रहे।
प्रथम दिन मेले में आये 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओ सेवा कुटीर का लाभ लिया।मेले के दूसरे दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने सेवा कुटीर का लाभ उठाया।
सेवा कुटीर में संस्था की तरफ से
1. निःशुल्क स्वच्छ पेयजल
2. प्राथमिक चिकित्सा
3. निःशुल्क फोन कॉल की सुविधा
4. श्रद्धालुओं के बैठने की ब्यवस्था
5. जुट बैग के निःशुल्क वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!