अजना गांव में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

लार थाना क्षेत्र के अजना गांव में 15 सितंबर की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के 1450 रुपये और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा (UP 52 CT 4757) बरामद किया है

लार पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ई-रिक्शा से पहुंचे थे चोर, 1450 रुपये समेत वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के अजना गांव में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 1450 रुपये और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अजना गांव निवासी विकास सिंह ने लार थाने में तहरीर देकर बताया था कि 15 सितंबर की रात उनके बड़े पिता के परिवार के लोग इलाज के लिए वाराणसी गए थे। घर खाली होने की जानकारी होने पर चोरों ने रात में वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।

बताया गया कि घटना वाली रात घर की देखभाल के लिए जाते समय विकास सिंह ने घर के सामने एक ई-रिक्शा खड़ा देखा। घर के अंदर से आहट सुनाई देने पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर घर में चोरी कर रहे आरोपी ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलने के बाद लार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर 23/24 सितंबर की रात बरडीहा परशुराम स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रावतपार पाण्डेय निवासी बिट्टू कुमार (20 वर्ष) और धूमनगर निवासी सूरज कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 1450 रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या UP 52 CT 4757 बरामद किया।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्यदेव यादव, कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल नौशाद शामिल रहे।

देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन और चोरी की रकम भी बरामद हुई है।

यह भी देखें  Deoria - कचड़े की वजह से चले लाठी-डंडे, दर्जन भर घायल

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!