दो शराबी भाईयों में मारपीट, एक ने की दूसरे की हत्या दे

देवरिया (The News Wala)। जिले के बरहज थाना के पिपरा कोट में दो शराबी भाइयों के हुए विवाद में एक ने दूसरे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा छोटा भाई मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिपरा कोट में शम्भू सिंह व उसका छोटा भाई तेजबहादुर सिंह रह रहे थे। मंगलवार की रात दोनों भाई छक कर शराब पीये। जब नशा चढ़ा तो नोकझोक से शुरू हुई बात मारपीट में बदल गयी। शम्भू सिंह उम्र 40 वर्ष को उसके ही छोटे भाई ने ईट से कुंचकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के बेटे आकाश की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।

About Author

यह भी देखें  कोरोना वायरस के कारण इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख को 30 जून तक बढ़ाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!