कपड़ा खरीदने निकले पिता -पुत्र की संदिग्ध मौत
देवरिया। दिनांक 19.06.26 को रात्रि लगभग 23.00 बजे थाना गौरीबाजार क्षेत्र के रहने वाले श्रवण जायसवाल पुत्र स्व0 शिव नारायण जायसवाल उम्र करीब 55 वर्ष एवं राकेश जायसवाल पुत्र श्रवण जायसवाल उम्र करीब 26 वर्ष। दोनो पिता पुत्र कपड़े खरीदने के लिए चौरी चौरा निकले थे। आपस में कहा सुनी के दौरान जील मोटेल के पीछे रेलवे ट्रैक पर आने के कारण दोनों की मृत्यु हो गई। मौक पर पुलिस द्वारा दोनों शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी हाउस भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री सतेन्द्र राय की बाइट
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पिता-पुत्र घर से कपड़ा खरीदने के लिए चौरी-चौरा जाने के लिए निकले थे। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि जील मोटेल के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक के पास दोनों पहुंच गए थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच अधिकारी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रहे हैं।