लार से सलेमपुर तक भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
योगेश कुमार /सलेमपुर
लार से सलेमपुर तक छा गए भाजपा के दो दलित नेता
भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के साथ छाया की भांति रहे रण विजय
जगह जगह हुआ जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का स्वागत
सलेमपुर विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत हो रही रण विजय की दावेदारी
रविवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काली प्रसाद क्षेत्र भ्रमण पर निकले। कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
लार में राम जानकी मार्ग के किनारे स्थित शहीद हरेराम सिंह चौक पर गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। पकड़ी टोला में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के समय बड़ी संख्या में दलित समुदाय की महिलाये व बच्चे उपस्थित रहे।
बायपास तिराहे पर हरिकेवल प्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहीद संजय चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं नगर पंचायत परिसर में स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा पर मालार्पण हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सलेमपुर में नगर भ्रमण के दौरान कई जगहों पर जिलाध्यक्ष का स्वागत हुआ। समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत के कुछ दृश्य….


