लार के दो युवक 120 पुड़िया स्मैक के साथ गुठनी में गिरफ्तार

लार से संचालित होता है अंतर्राजयीय नशे का कारोबार 

अमित कुमार सिंह व नौशाद आलम साथियों सहित पकड़े गए 

संवाददाता देवरिया। जिले के लार क्षेत्र के कुछ युवा काफी दिनों से स्मैक का धंधा करते थे। इनका नेटवर्क यूपी ही नहीं बिहार तक फैला है। रविवार को स्मैक के धंधे में लगे चार लोग ग्रामीणों के सहयोग से बिहार के गुठनी में 120 पुड़िया स्मैक के साथ पकड़ लिए गए।

पड़ोसी प्रान्त बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से नशे के सौदागरो का खुलासा हुआ।  रविवार दोपहर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से 120 पुड़िया स्मैक और 3380 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रक्शा निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय शंभू शरण सिंह, नौसाद आलम पुत्र इक़बाल आलम लार बाजार, पवन साहनी पुत्र मुकर धुन साहनी धर्मपुर गुठनी तथा हरपुर निवासी राजू राजभर पुत्र वासदेव राजभर के रूप में हुई है।

इस संबंध में गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में गुठनी थाना कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के पास से 120 पुड़िया स्मैक और 3380 रुपये नकद बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About Author

यह भी देखें  मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Leave a Reply

error: Content is protected !!