नरियाव से गोड़वली सड़क का निर्माण शुरू

संवाददाता देवरिया। भागलपुर विकास खंड के नारियाँव से गोडवली गाँव के लिए एक सम्पर्क मार्ग के निर्माण का काम आज शुभारम्भ हुआ। बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका ने जेसीबी का पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया।

भागलपुर ब्लाक के नरियावं से प्राथमिक विद्यालय गोड़वली तक लगभग 1500 मीटर पीच मार्ग बनेगा। इसके लिए आज शिलान्यास करते बरहज के विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका ने कहा कि सड़कें एक दूसरे को जोड़ती हैं. यह विकास की प्रथम कड़ी होती है। इसे बेहतर ढंग से बनवाने के लिए गाँव के लोगों को भी जागरूक रहना चाहिए।

About Author

यह भी देखें  अजमेर : 150 भूखण्डों से हटाया अतिक्रमण

Leave a Reply

error: Content is protected !!