न तस्कर थक रहे न पुलिस, बिहार बार्डर पर रोज पकड़ी जा रही शराब
थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा एक स्कॉर्पियों वाहन से 98 पेटी (846 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
देवरिया। देवरिया जिले से बिहार से सटी सीमा में रोज शराब भेजी जा रही। न तस्कर थक रहे न पुलिस। बार्डर के थानों की पुलिस रोज शराब पकड़ भी रही है। चुंकि यूपी में 60 आबकारी अधिनियम बहुत हल्की धारा है इस लिए तस्कर डर भी नहीं रहे। पिछले हफ्ते लार, बनकटा में शराब की खेप पकड़ने के बाद आज श्रीराम पुर थाना ने भी बिहार जा रही शराब पकड़ी।
सोमवार को श्रीराम पुर थाना पुलिस ने बंकुल मोड़ के पास से 1 स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR 01JL 5743 से बिहार ले जायी जा रही 98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाईच (कुल मात्रा 846 लीटर) के साथ 2 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः अनवर अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी बरहोगा जद्दू थाना जामो बाजार जनपद सिवान, बिहार उम्र करीब 20 वर्ष व .धनु कुमार पुत्र सुदर्शन प्रसाद निवासी तितिरा थाना मैरवा जनपद सिवान, बिहार उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की।