बनकटा पुलिस ने पकड़ी 87 हजार की देसी शराब, एक गिरफ्तार

 बोलेरो वाहन से 35 पेटी (315 लीटर) अवैध देशी शराब ले जा रहा था बिहार 

लगातार बिहार पार हो रही शराब पर पुलिस का कसा शिकंजा 

देवरिया संवाददाता। पुलिस अधीक्षक देविरया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.05.2026 को संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान गजहड़वा बतरौली तिराहे से लगभग 100 मीटर पहले मुखबिर की सूचना पर 01 बोलेरो वाहन सं0 BR 28 B 4656 से बिहार ले जायी जा रही 35 पेटी (बंटी बबली अवैध शराब कुल 1575 पाउच) (कुल मात्रा 315 लीटर) के साथ 01 अभियुक्त रितेश कुमार यादव पुत्र संजय यादव निवासी परसौनी थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

About Author

यह भी देखें  प्रगति कम देखकर डीएम ख़फ़ा, माँगा स्पष्टीकरण

Leave a Reply

error: Content is protected !!