फूलन देवी की बहन रुक्मणी साइकिल पर सवार

लखनऊ : पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी निषाद भी आख़िर साइकिल पर सवार हो गई । उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सपा में आने वाले नेताओं का मैं स्वागत करता हूं। इससे हमारा परिवार बढ़ेगा। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को सपा से जोड़ा जाए जिससे कि मिलकर चुनौतियों का सामना किया जाए।ये जो ताकत बढ़ रही है वो 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करेगी ।

सपा में शामिल होने के दौरान फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी ने कहा,

‘ताली पीटने से नहीं एक-एक वोट बटोरने से जीत मिलेगी।’

रुक्मिणी की बहन फूलन देवी सपा के टिकट पर ही मिर्जापुर से सांसद बनी थीं। 2001 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

About Author

यह भी देखें  महाराजगंज में SSB जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी

Leave a Reply

error: Content is protected !!