लग्जरी वाहन से शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पांडे एन डी देहाती

 

यूपी से लग्जरी गाड़ी से शराब ले जाते दो धराये

देवरिया। बिहार में शराब बंदी का लाभ इन दिनों तस्कर खूब उठा रहे हैं। पूर्व कप्तान श्रीपति मिश्र के कार्यकाल में हरियाणा से बिहार भेजी जाने वाली इतनी ट्रक पकड़ी गई की जिले के लार सहित कई थानों में शराब लदे वाहनों से थाना परिसर पटा है। हरियाणा की शराब तस्करी बंद हुई तो यूपी से ही लग्जरी वाहनों में बिहार को तस्करी होने लगी।
आज गुठनी पुलिस ने पटना नम्बर की लग्जरी गाड़ी टाटा सफारी में भरकर अंग्रेजी शराब का खेप पटना ले जाते समय पकड़ लिया। गुठनी पुलिस ने बिना देर किये BR 01 PB 3020 को गुठनी के मुख्य मार्ग पर तेनुआ गांव के सामने घेर लिया। पुलिस की गाड़ी को सामने आते देख सफारी चालक ने गाड़ी खड़ी कर भागने की कोशिश की तबतक पुलिस ने धर दबोचा। चालक को पकड़ने के क्रम में उसमे सवार दूसरा व्यक्ति दौड़कर कुछ तक भागा जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पकड़े गये व्यक्तियों में पटना के नदी थानाक्षेत्र के फडआ गांव निवासी श्यामबाबू साह का पुत्र रौशन कुमार तथा मनोज कुमार ठाकुर का पुत्र गोलू कुमार है।

बरामद शराब में 15 कार्टन 8pm अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा (25 x 48 x180) ml= 129.600 L

(2). 25 कार्टुन ऑफिसर च्वाईस अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा (25x48X1800)ML = 216 L ,

(3). दो (02) कार्टून रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब जिसकी कुल मात्रा ( 2X12X750) ml = 18L

(4) 2 कार्टून बॉन्डर जिसकी मात्रा 2x12x750ml = 18 L कुल मात्रा 381.600 लीटर है।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!