हत्या के प्रयास के मामले में पांच गिरफ्तार

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)  सुनील कुमार सिंह कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर  मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/26 धारा 191(2), 109(1), 118(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. सोनू कुमार उर्फ संदीप उम्र 24 वर्ष पुत्र विनोद भारती निवासी भठवा धरमपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, 2. अर्जुन राजभर उम्र 22 वर्ष पुत्र दिलीप राजभर निवासी भरौली वार्ड नं0 01 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, 3. आशीष राजभर उम्र 20 वर्ष पुत्र दिलीप राजभर निवासी भरौली वार्ड नं0 01 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, 4. विश्वनाथ कुमार गोसांई उम्र 19 वर्ष पुत्र भृगुनाथ गोसाई निवासी भगतपुरा थाना मैरवाँ जनपद सीवान (बिहार) व 5. काशी कुमार गोसाई उम्र 22 वर्ष पुत्र भृगुनाथ गोसाई निवासी भगतपुरा थाना मैरवाँ जनपद सीवान (बिहार) को आज दिनांक 24.05.2026 को सलेमपुर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.05.2026 को थाना सलेमपुर पर वादिनी श्रीमती मीना तिवारी निवासी नवलपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादिनी के पुत्र सोनू तिवारी, जो दिनांक 19.05.2026 को रात्रि में घर आ रहे थे कि परान छपरा ढाले के समीप उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा अपने एक साथी मुन्ना उर्फ जुमेरती पुत्र इस्हाक रैनी निवासी भटवा धर्मपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के साथ मिलकर सोनू तिवारी को जान से मारने की नियत से किसी धारदार चीज व ईंट से हमला कर मार पीट कर सिर फोड़ दिया गया तथा दाहिने हाथ की उंगली पर भी काफी गंभीर चोट पहुंचायी गयी है, जिसके संबंध में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 166/26 धारा 191(2), 109(1), 118(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। उक्त अभियोग में शेष 01 वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ जुमेरती पुत्र इस्हाक रैनी निवासी भटवा धर्मपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगी हैं, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखें  देवरिया : आदित्य मणि हत्याकांड के मामले में सभासद का पति गिरफ्तार

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!