पिकप से पांच गो वंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पिकप से पांच गो बंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भटनी पुलिस ने एक पशु तस्कर के पास से एक बाईक व एक तमंचा बरामद किया

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों व अवैध गो-तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)  सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी  अशुंमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन संख्या UP 53HT 3095 से बिहार ले जायी जा रही 05 राशि गोवंशीय पशु बरामद किया गया। साथ ही उक्त पिकप वाहन के आगे-आगे लाइनर का काम कर रहे एक अपाचे मोटर साइकिल संख्या UP 52CE 8959 के साथ 02 अभियुक्तों क्रमशः 1. अजय कुमार बैठा पुत्र नागेन्द्र बैठा निवासी जजवलिया थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज, बिहार उम्र करीब 19 वर्ष व 2. एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर अभियुक्त अजय कुमार बैठा उपरोक्त के कब्जे से 01 नाजायज तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0 130/2026 धारा 109(1) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवा0 अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आयुध अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अवगत कराना है कि आज दिनांक 23.05.2026 की रात्रि में थाना भटनी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकप गाड़ी जिस पर कुछ गोवंश लदे हैं, को बिहार ले जाया जा रहा है जिसके आगे-आगे एक अपाचे मोटर साइकिल से 02 युवक लाइनर का काम कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस बल द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर करने का प्रयास किया गया लेकिन फायर नहीं हो सका तथा पिकप चालक द्वारा तेज गति से पिकप भगाकर पुलिस बल पर चढ़ाने का प्रयास किया गया , जिसमें कुछ पुलिसकर्मी को हल्की फुल्की चोटें भी आई। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा उक्त अपाचे मोटरसाइकिल व पिकप वाहन का पीछा कर वीरसिंहपुर के पास दोनों वाहनों को रोक लिया गया। इस दौरान पिकप चालक हेमराज यादव पुत्र विजय मल्ल यादव निवासी जजवलिया थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज, बिहार अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा तथा अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों क्रमशः अजय कुमार बैठा पुत्र नागेन्द्र बैठा निवासी जजवलिया थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज, बिहार उम्र करीब 19 वर्ष व 2. एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर अभियुक्त अजय कुमार बैठा उपरोक्त के कब्जे से 01 नाजायज तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । उक्त पिकप में ढाले के अन्दर 5 राशि जिन्दा गोवंश जिनको बेरहमी से क्रूरता पूर्वक रस्सियों से मुंह व पैर बांधकर लादा गया था, उनको भी बरामद कर लिया गया।

यह भी देखें  शराब तस्करों ने दरोगा को कुचलने का किया प्रयास, पचास हजार की शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त हेमराज यादव पुत्र विजय मल्ल यादव निवासी जजवलिया थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज, बिहार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगी हुई हैं, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. अजय कुमार बैठा पुत्र नागेन्द्र बैठा निवासी जजवलिया थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज, बिहार उम्र करीब 19 वर्ष
2. एक बाल अपचारी ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अजय कुमार तिवारी थाना भटनी जनपद देवरिया
2. मु0आ0अशोक कुमार थाना भटनी जनपद देवरिया
3. का0 आकाश यादव थाना भटनी जनपद देवरिया
4. का0 शिव प्रताप चौधरी थाना भटनी जनपद देवरिया
5. का0 शिवम सिंह थाना भटनी जनपद देवरिया
6. मु0आ0 राजवंश सिंह थाना भटनी जनपद देवरिया ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!