करंट से महिला झूलसी, लार से देवरिया रेफर

 

करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
लार, देवरिया। गुरुवार की दोपहर लार थाना क्षेत्र के बढनपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान शयरुनीशा (55) पत्नी मुस्तफा के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजन व आसपास के लोगों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सीएचसी लार के चिकित्सक डॉ. अवनेन्द्र प्रताप सिंह तथा फार्मासिस्ट हारूल खान ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

About Author

यह भी देखें  भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी मौलिक जिम्मेदारी - सचिव

Leave a Reply

error: Content is protected !!