भूत से डरते दरोगा,बीस वर्ष से नहीं खुला चौकी प्रभारी का कमरा

संतकबीर नगर। जिस पुलिस से बड़े बड़े अपराधी डरते हैं वही पुलिस भूत से डरती है। किसी पुलिस अधिकारी की हैसियत नहीं हुई कि वह 20 साल से बखिरा पुलिस चौकी के प्रभारी के बन्द कमरे को खुलवा सके। इलाके में चौकी भूत बंगले के नाम से मशहूर हो गयी है। यहाँ जी भी दारोगा चौकी पर आता है बाहर छप्पर में बैठकर अपना काम निपटाता है।
जी हाँ, खबर पक्की है। देश तरक्की पर है। डिजिटल इण्डिया है लेकिन भूत प्रेत की छाया से समाज मुक्त नहीं हो सका है। इसी अन्धविश्वास में एक दरोगा का कमरा 20 वर्ष से बन्द होकर भूत बंगला बन चुका है। मेंहदावल मार्ग पर स्थित बखिरा चौकी का वर्षों से बंद पड़ा कमरा सभी का ध्यान बरबस अपनी और खींचता है। इस पर जमी धूल इसके वर्षों से बंद होने की दास्तां स्वयं ही कह देती है। कई बार इस बंद दरवाजे को खोलने पर अपशकुन के मामले सामने आए हैं, इसकी वजह से कमरा बंद रखने की परंपरा आज भी चली आ रही है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया उनके आने के पूर्व से कमरा बंद है। कार्यालय के बाहर ही फरियादियों की समस्या सुनी जाती है। यह परंपरा बहुत पुरानी हो चुकी है। पूर्ववर्ती साथियों ने चौकी के बाहर ही छप्पर डलवा दिया है, जिसमें लोगों से मिला जाता है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!