सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का बहु उद्देशीय मेला आज से देवरिया में
देवरिया : The News Wala के देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मंदी दूर करने के अभियान के तहत जनपद देवरिया के टाउन हाल में बैंकों द्वारा बहु उद्देशीय ग्राहक मेला और सेवा शिविर आज से 2 दिनों के लिए शुरू । सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों द्वारा आवास, वाहन, कृषि समेत सभी किस्म के ऋण मौके पर ही स्वीकृत किए जा रहे हैं। मेला कल शनिवार को भी जारी रहेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में बैंकों से कहा कि वे हर जिले में जाकर ऋण मेले आयोजित करें। मेले में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक समेत सभी बैंकों ने अपने-अलग स्टाल लगाकर ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं ।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ज़िला प्रबंधक चेतेंद्र पाल सिंह के अनुसार इस मेले का उद्देश्य विभिन्न प्रकार के ऋणों के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराना है। इसमें उन्हें दस्तावेजों, पूरी प्रक्रिया आदि की जानकारी दी जाती है। मेले के दौरान जो लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ आ रहे हैं उनके आवेदनों पर मौके पर ही कार्यवाही शुरू की जा रही है। ऐसे मेले अक्टूबर के दौरान देश के हर जिले में आयोजित किए जाने हैं। ताकि एक ही स्थान पर ऋण लेने वालों को सारी सुविधाएं मिल जाएं। इस दौरान प्रोसेसिंग फीस आदि में छूट भी दी जा रही है। उपरोक्त अवसर पर योगेश पाण्डेय, कृष्णा, सौरभ , सतेन्द्र , अंकुर, अनूप तथा अन्य बैंक कर्मी अपनी सुविधाए दे रहें है ।