कमिश्नर ने कहा-प्रवासी मजदूरों को वाहनों से भिजवाएं

देवरिया। प्रशासन को भी अब सड़कों पर चल रहे प्रवासी मजदूरों को देखकर दया आ रही। गोरखपुर के मण्डलाधिकारी ने देवरिया में बैठक कर निर्देश दिए कि मजदूरों को वाहनों से पहुंचाने के प्रबन्ध किये जायँ।

मंडलायुक्त गोरखपुर जयंत नार्लिकर ने विकास भवन सभागार व टाउनहाल स्थित आडिटोरियम में अलग-अलग बैठकों में अफसरों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पैदल जाने वाले प्रवासियों को हर हाल में रोडवेज की बसों से गंतव्य तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि श्रम, उद्योग व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल बैठाकर रोजगार के लिए कार्य योजना तैयार करें।

विकास भवन सभागार में चिकित्सकों से मंडलायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमित प्रत्येक मरीज को बचाना है। सभी पीएचसी, सीएचसी प्रभावी तरीके से कार्य करें। गांवों में निगरानी समितियों को सक्रिय करें। कोरोना संदिग्ध छिपा न रह सके, इसके उपाय करें। होम क्वारंटाइन घरों में आशा बहुओं के माध्यम से स्टीकर लगवाएं। विशेष सचिव व नोडल अधिकारी विद्या शंकर सिंह व अपर आयुक्त अजयकांत सैनी को गेहूं क्रय केंद्रों की जांच का निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने खरोह बार्डर पर स्क्रीनिग सेंटर, मेहड़ा पुरवा में क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम अमित किशोर, एसपी डा.श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, सीआरओ अमृतलाल बिद, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, सीएमओ डा.आलोक पांडेय मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!