हे योगी और मोदी सरकार, स्वर्गीय पिताजी का कर्ज़ आख़िर कब करोगे माफ़

लखनऊ : पिताजी अपने समय में कृषि लोन लिए और लोन लेने के कुछ की वर्षो में दुनिया से चल बसे । बात यहाँ खत्म नहीं हुई बल्कि यहाँ से शुरू हुई, अब लोन कौन चुकाए ? सरकार सब के कृषि लोन तो माफ़ कर दिया किन्तु प्रदेश के देवरिया जिला के स्वर्गीय गोविंद पांडे ग्राम बरठी का लोन इसलिए नहीं माफ़ किया गया क्योंकि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं था । पीड़ित  अंबरीष पांडे ने बताया की उनके पिताजी स्वर्गीय गोविंद पांडे द्वारा पूर्वांचल ग्रामीण बैंक मगहरा से कृषि लोन (खाता संख्या 75003737964)  2010 में लिया था । पिताजी की मृत्यु 2013 में हो गई। पीड़ित तब से कृषि विकास अधिकारी और बैंक के चक्कर लगा रहा है किंतु आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता । पीड़ित के जनपद से ही राज्य कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी आते है किन्तु उनके द्वारा भी आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला । पीड़ित अब योगी और मोदी सरकार से फरियाद कर रहा है किन्तु अधिकारियों द्वारा अब तक नहीं मिलने दिया गया। पीड़ित ने बताया कि अधिकारियों के मनमानी के कारण कृषि ऋण माफी योजना का लाभ चहेतो को ही मिल पा रहा है जिसे सरकार की छवि खराब हो रही है ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!