सोना ₹1,214 चढ़कर ₹1.06 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर, जानिए वजहें

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को सोना ₹1,214 की बड़ी छलांग लगाकर ₹1,06,000 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊँचा स्तर है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा निवेशकों का झुकाव शेयर बाजार की अस्थिरता के बीच सोने की ओर बढ़ा है।

चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। चांदी ₹1,450 बढ़कर ₹1,38,200 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि त्योहारी सीजन और शादियों के मौसम में मांग बढ़ने से आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। वहीं, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!