सम्मानित हुए डॉक्टर-मास्टर-थानेदार,गर्व से इतराया लार:एन डी देहाती

लार। गांधी जयन्ती पर जिले में रेड क्रास सोसाइटी द्वारा लार के डॉक्टर, मास्टर व थानेदार के सम्मानित होने पर नगरवासी भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ बृजवासी सिंह को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए देवरिया के सांसद रमापति राम व जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल विद्यालय रावतपार अमेठिया के शिक्षक आफाक अहमद को उनके कार्यो के प्रति सजग रहने, निष्ठा से कार्य करने आदि गुणवत्ता को देखते हुए देवरिया जिले के सांसद रमापति राम त्रिपाठी और जिलाधिकारी अमीत किशोर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वैसे आफाक मास्टर कई बार सम्मानित हो चुके हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें सम्मानित किया। लार के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर का भी उक्त कार्यक्रम में सम्मान हुआ। उन्हें जिलाधिकारी अमित किशोर ने प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी डॉ श्रीपति मिश्र सहित जिले के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!