शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर, ग्राम प्रधान ने चेक से निकाले 33 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश : The Newswala के देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया जनपद के पोखरभिंडा गांव में शौचालय निर्माण का एसडीएम सौरभ सिंह ने ग्राम पंचायत से कराए गए कार्यों की जांच की। इस दौरान 306 शौचालयों के सामने महज 141 का ही फोटो अनुमोदन हो पाया। निर्माण की गुणवत्ता में भी शिकायत पाई गई । इसके लिए ग्राम प्रधान व सचिव की जवाबदेही तय की गई तथा ग्राम प्रधान छांगुर यादव व मंगरु प्रसाद के नाम से चेक जारी कर 33.10 लाख रुपये निकालने की भी पुष्टि की गई । बीडीओ व प्रशिक्षु सौरभ सिंह कँहा की जांच रिपोर्ट सीडीओ को प्रेषित कर दी गई है तथा मामले की जाँच उच्च अधिकारियों द्वारा कराई जाएगी ।

About Author

यह भी देखें  यूपी : 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, 2 मई को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

Leave a Reply

error: Content is protected !!