लार में कोटेदार-एसएम्आई विवाद, पहुंचे एसडीएम

  1. देवरिया। जिले के लार में कोटेदारों व वरिष्ठ हॉट निरीक्षक विवाद के निपटारा के लिए बुधवार को सलेमपुर के एसडीएम संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्ष की बात सुनी। लार के कोटेदार यहाँ के एस एम् आई को हटाने की मांग पर अड़े हैं। कोटेदारों का आरोप है कि 50 किलो के बस्ते को 52 किलो पर दिया जा रहा है। दो किलो खाद्यान हम कहा से एडजस्ट करेंगे।
    लार के एसएमआई कि मनमानी के चलते गोदाम से समय सीमा के अंदर मात्र 19 दुकानों की राशन की निकासी हो सकी थी ।जबकि 74 दुकानों को राशन नही मिल पाई । विपणन अधिकारी 30 तारीख के बाद निकासी देना बंद कर दिये। ब्लाक के सभी कोटेदार राशन की निकासी लेने पहुचे लेकिन राशन की निकासी नही दी जा रही थी ।सूचना पर बुधवार को गोदाम पर पहुचे एसडीएम संजीव कुमार की मौजूदगी में कोटेदार व एसएमआई के कहा सुनी हुई ।कोटेदारों का कहना था कि तौल कर लेंगे राशन जबकि हाट शाखा प्रभारी तौल के नाम तैयार नही थे । कुछ देर बाद दोनों पक्षो के बीच बात चीत हुई उसके बाद निकासी शुरु हुई ।
    लार नगर सहित देहात में कुल 93 राशन दुकानदार है । राशन की निकासी हर महीने 21 तारीख से शुरू होती है । सितम्बर महीना में 23 से निकासी शुरू हुई । निकासी के दौरान कोटेदार राशन तौल कर लेने लगे । एसएम आई राहुल सिंह द्वारा 23 से 26 तक तीन दिन में कुल 19 लोगो की निकासी दी गई इसी बीच मौसम खराब हो गया जिसके चलते गोदाम से निकासी नही दी गई । मौसम खुलने के बाद जब 1 अक्टूबर को कोटेदार राशन की निकासी लेने गाड़ी लेकर गोदाम पर पहुचे तो गोदाम बन्द मिला । फोन पर एसएम आई से कोटेदारों ने बात किया तो उनका कहना था कि समय समाप्त हो गया निकासी नही दी जाएगी । इस बात पर कोटेदार संघ के जिला उपाध्यक्ष बाकेबिहारी पांडेय ने एसडीएम से मिल कर सारी बात बताई । गोदाम पर पहुचे एसडीएम ने दोनों पक्षो की बात को सुना । कोटेदारों का कहना था कि हम लोग राशन तौल कर मांग रहे तो एसएम आई कोटेदारों को धमकी देते है कहते है कि 52 किलो पर गेहूं और 51 किलो पर चावल लेकर जाओ नही तो जेल भेजवा दूँगा । काफी देर तक दोनो तरफ से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगता रहा । घण्टो बाद दोनो पक्षो में बात चीत हुई उसके बाद राशन की निकासी शुरू हुई ।
यह भी देखें  मोरारी बापू की कथा में पार्क का किराया बाकी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!