कोरोना के डर से गाड़ी से नहीं उतरे साहब

देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के ग्राम देईडीहा में दिल्ली से एक कोरोना पॉजिटिव युवक कुछ दिन पूर्व गांव आया था। कोरोना वायरस का लक्षण दिखने पर उसे जांच के लिए सीएचसी से देवरिया भेजा गया था। 22 मई को उसका सैंपल जांच के लिए गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है। एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ दिनेश कुमार सिंह यादव गांव में पहुंचे लेकिन भय इतना था कि वाहन से नीचे नहीं उतरे और गाड़ी में बैठे – बैठे निर्देश देते रहे।

कोरोना की वजह से वर्षों बाद सपरिवार मनाएंगे ईद

कोरोना संक्रमण के दौर में लॉकडाउन के चलते कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें इस वर्ष एक-साथ ईद का त्योहार मनाने का अवसर मिला है। इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। भागलपुर निवासी अली अहमद बताते हैं कि लॉक डाउन की वहज से कई वर्षों बाद परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाने का अवसर मिला है। सभी बच्चे ,भाई अभी घर आये हुए हैं यदि कोरोना वायरस का संक्रमण न होता तो शायद यह मौका भी नहीं मिलता। कोरोना की वजह से इस वर्ष घर पर हूं। परिवार में पत्नी नूरजहां, पुत्र, पुत्री के अलावा सभी भाई काफी खुश हैं।

12 बजे के बाद दुकान खोलने का आदेश जारी

12 बजे के बाद कपड़े, गहने, स्टेशनरी, मिठाई व अन्य दुकानों के खोलने का आदेश जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर द्वारा जारी किया गया। लोगों ने कहा यदि यह छूट कल दी गयी होती तो मुस्लिम बन्धु ठीक से खरीददारी कर लिए होते।

यह भी देखें  हिंदुस्तान के बरहज तहसील प्रभारी से लूट व जानलेवा हमला

दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, 13 हिरासत में

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम समोगर में कुछ लोगों को क्वारंटाइन रखने को लेकर दो पक्षों में शनिवार की रात विवाद हो गया। इस दौरान ईंट-पत्थर चले। इसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं। रविवार की सुबह मामला हेतिमपुर चौकी पर पहुंचा। इस बीच थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!