मीरजापुर में गैलरी में सो रहे व्यक्ति पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर | अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलउन्द गांव में एक चौंकाने वाली घटना में, गैलरी में सो रहे दुर्गा यादव पर क्रूर हमला हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित दुर्गा यादव इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 26 जुलाई की रात को हुई।

दुर्गा यादव की पत्नी निर्मला देवी के अनुसार, यह हमला एक सुनियोजित साजिश थी, जो पुरानी रंजिश के कारण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पड़ोसी संगीता यादव, पत्नी मुन्ना यादव, एक पुराने मुकदमे के कारण रंजिश रखती थीं। घटना की रात करीब 11:30 बजे, दुर्गा यादव पास के कटरे की गैलरी में सो रहे थे, तभी संगीता ने अमन उर्फ सुटरु उर्फ करनजित यादव और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। निर्मला देवी और उनके बेटे शुभम ने दुर्गा की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे, तो हमलावर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति घायल अवस्था में चारपाई पर पड़े थे। उन्हें तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद दुर्गा ने बताया कि हमले से कुछ देर पहले अमन उर्फ सुटरु कटरे के सामने सड़क पर टहल रहा था। उनके सो जाने के बाद अमन और अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उन पर हमला किया।

प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!