पानी से बचने को लोगों के कंधे पर बैठे विधायक: फुलेरा में बाढ़ का जायजा लेने का अनोखा तरीका, वीडियो वायरल

जयपुर: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के फुलेरा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिसके चलते कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। इस स्थिति का जायजा लेने पहुंचे फुलेरा विधायक विद्याधर सिंह चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक को कीचड़ और घुटनों तक भरे पानी से बचने के लिए ग्रामीणों के कंधों पर बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते देखा गया है।

यह घटना सांभरलेक के आसपास के गांवों में हुई, जहां सड़कों और खेतों में पानी भर गया है। विधायक ने करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। कुछ लोगों ने इसे जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक बताया, वहीं कुछ ने इसे प्रशासनिक अव्यवस्था और स्थाई समाधान की कमी का उदाहरण माना। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। एक यूजर ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि वाटरप्रूफ फुटवियर की कमी ने विधायक को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किए हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती है और स्थाई समाधान की जरूरत है। यह घटना प्रशासनिक तैयारियों और बाढ़ प्रबंधन की कमियों को उजागर करती है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!