लार में शान्ति समिति की बैठक , अफसरों ने दुहराया नहीं बजेगा डीजे

देवरिया के लार ब्लॉक के सभागार में दुर्गा पूजा को लेकर मूर्ति आयोजकों के साथ प्रशासन की बैठक हुयी। मंगलवार की शाम साढ़े 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक एक घण्टे की बैठक हुई। बैठक में जहाँ मूर्ति आयोजको ने डीजे बजाने की अनुमति देने की मांग की वही प्रशासन ने कोर्ट और सरकार के निर्देशों का पालन करने की बात दुहराई। पुलिसकर्मियों ने गॉव-गॉव जाकर ब्लॉक पर डीएम-एसपी के साथ बैठक का निमन्त्रण दिया। तीन बजे से ही सुदूर ग्रामीण अंचल से लोग आ भी गए लेकिन ऐनवक्त डीएम व एसपी नहीं आये। उनके प्रतिनिधि के रूप में एडीएम प्रशासन राकेश पटेल व एडिशनल एसपी शिष्यपाल बैठक में उपस्थित रहे।
दुर्गा पूजा के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य को लेकर नगर के ब्लाक कार्यालय में पीस कमेटी की बैठक की गई । बैठक में मौजूद एएसपी शिष्यपाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोर्ट के आदेश का पालन होना चाहिए । दुर्गा पंडाल पर दो माइक ही बजेगा । एडीएम राकेश पटेल ने पूजा को प्रदर्शन न बनाने की सलाह दी। बैठक में क्षेत्र के मिनी योगी कहे जाने वाले हियुवा के जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने दमदारी से अपनी बात उठाई।
बैठक को सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र, एसडीएम संजीव कुमार, एडीएम राकेश पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव के पति जगदीश यादव आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में भाजपा नेता पुनीत शाही, मुन्ना सिंह, प्रधान विनय दुबे, प्रधान सन्तोष दुबे, अखिलेश यादव, अरबिंद दुबे, रियाज खान, अर्जुन यादव,केडी सिंह, संजय यादव, रमाकांत यादव, पंकज सिंह, रोशन यादव, धीरज सिंह, सहित शहर व देहात क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा के आयोजक व कुछ गांव के प्रधान मौजूद रहे। लार थाने से एसओ विजय सिंह गौर, चौकी इंचार्ज महबूब आलम, एसआई राकेश पांडे, एसआई अमित पांडेय, एसआई रामरतन यादव, चौकी इंचार्ज लार वद्री प्रसाद आदि उपस्थित रहे। बैठक में कुर्सी फिसलने से एक अधिकारी जमीन पर गिर गए जिन्हें आसपास के अफसरों ने उठाकर फिर कुर्सी पर बिठाया।
रिपोर्ट:डॉ एम के पाण्डेय

यह भी देखें  देवरिया में अमर उजाला की टीम हो रही मजबूत

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!