आदिशक्ति का उत्सव नवरात्रि राधा-कृष्ण की भक्ति से हुई सराबोर ।
नवरात्रि में सैकड़ो बच्चे, महिलाएं एक बार फिर गुजरात के पारंपरिक गरबे की ताल पर द रूट्स के सभागार में थिरकते नजर आए । The Newswala के जयपुर प्रतिनिधि के अनुसार लक्ष्मी नगर सोडाला स्थित द रूट पब्लिक स्कूल सभागार में ‘पारंपरिक गरबा व डांडिया महोत्सव 2019’ उमंग और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। शाम से ही गरबा की धुन पर थिरकते नन्हे कदम व डांडियों की खनक से द रूट्स का रविन्द्र कला केंद्र सभागार सराबोर रहा । कार्यक्रम का उद्घाटन वी मल्टीपल क्लब 323 – ई-1 की चीफ श्रीमती हरजोत कौर ने किया।
जूनियर वर्ग में श्रेया शर्मा को बेस्ट गरबा प्रिंसेज, दिव्यांशी पोखरा को बेस्ट डांडिया प्रिंसेज तथा आनब्या सैफ़ी को बेस्ट ड्रेसअप के लिए पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल आलोक सूद ने बताया की सीनियर वर्ग में साक्षी नागर को बेस्ट गरबा प्रिंसेज, शोभा बुनकर को बेस्ट डांडिया प्रिंसेज और किशोरी बर्मन को बेस्ट ड्रेसअप के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती हरजोत कौर ने विजेताओं को पुरस्कार के साथ – साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा विद्यालय निदेशक श्रीमती मधु सूद ने सभी आगंतुको को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।