बैंककर्मी ने ग्राहक से किया दुर्व्यवहार

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने केनरा बैंक पिण्डी के फिल्डआफिसर व मैनेजर पर बैंक में पैसा निकालने आये लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। लार थाना क्षेत्र के सरैयां कौसड़ निवासी राजकली देवी का पिण्डी के केनरा बैंक में खाता है। केनरा बैंक के खाते में स्वतंत्रता सेनानी का पेंशन आता हैं। राजकली देवी अपने बेटे सतेन्द्र सिंह के साथ मंगलवार को अपना पेंशन निकालने गई थी। उसी दौरान बैंक का फिल्डआफिसर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब इसका विरोध उनके बेटा सतेन्द्र सिंह ने विरोध किया तो बैंक मैनेजर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए अभद्रता करने लगे और बिड्राल लगा बैंक पासबुक को फेक दिया। जिस पर ग्राहक राजकली देवी के अलावा बैंक में पैसा लेने आये अन्य लोगों के निवेदन करने पर फिर पैसा मिला। उसके बाद बैंक से बाहर निकले अपने माता के साथ आये सतेन्द्र सिंह ने केनरा बैंककर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगे। उक्त सम्बन्ध में बैंक मैनेजर विकाश सेनी ने बताया कि ग्राहक राजकली देवी के लगाये गये बिड्राल का पैसा दिया गया है। उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नही हुआ है। उनका बेटा सतेन्द्र सिंह हमारे बैंककर्मियों के साथ उलझ गये थे जिसके कारण उन्हे बैंक से बाहर निकाल दिया गया था।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!