जिला कलेक्टर ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद-विधायक कोष, सीएसआर फंड और अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे, साथ ही सांसद-विधायक कोष से स्वीकृत कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं और लंबित कार्यों को जल्द निपटाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए हैंडपंप और ट्यूबवेल कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, ग्रेवल सड़क, श्मशान, स्कूलों में टीन शेड लगाने, खेल मैदानों के विकास और सीमाज्ञान करवाने जैसे कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण कर नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.आर. जाट, जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता प्रियव्रत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!