एकजुट होकर देश की रक्षा का प्रण लें – श्री देवनानी

जयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने देश भर में हर घर तिरंगा अभियान की अजमेर में शुरुआत की। अजमेर में भी सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा का समापन रीजनल कॉलेज के सामने नई चौपाटी पर हुआ।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कार्यक्रम में कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली थी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस अद्भुत अभियान के माध्यम से सभी को जोड़ने का प्रयास किया गया है। देश का झंडा तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह की परिस्थितियों हमारे पड़ोसी मुल्कों में बन रही है, इससे निश्चित रूप से यह स्पष्ट हो गया है कि देश के चारों ओर की रक्षा के लिए तैयार रहना है। इसके लिए सभी लोग एकजुट होकर देश की रक्षा का प्रण लें।
श्री देवनानी ने कहा कि आज़ादी का माहौल बनाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई है। देशभर में अभियान से यह आग्रह किया जा रहा है कि लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराएं। हर भारतवासी के मन में गर्व होना चाहिए कि वह भारतीय है। उन्हों ने कहा है कि राष्ट्रीयता की भावना से ओत प्रोत होने और बच्चों को आजादी के मायने समझने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली है। विभिन्न मार्गों से निकली तिरंगा रैली में सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर पहले बजरंग गढ़ पर एकत्रित हुए। यहां से सभी एक साथ रैली के रूप में आनासागर चौपाटी, क्रिश्चियन गंज और वैशाली नगर होते हुए रीजनल चौराहा पंहुचे। यहां तिरंगा रैली का समापन हुआ। यात्रा में पुलिस और सीआरपीएफ का बैंड भी शामिल हुए।
यह भी देखें  शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दें शिक्षक -शिक्षा मंत्री

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!