अस्पताल में व्यवस्थाएं रखें दुरूस्त, मरीजों को सही ढंग से अटेंड करें – जिला कलक्टर

चूरू, 25 जुलाई। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार गुरुवार को सीईओ मोहनलाल खटनावलिया व एपीआरओ मनीष कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डीबी जनरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीईओ खटनावलिया व एपीआरओ मनीष कुमार ने आमजन की तरह जांचें करवाईं तो समय से पहले जांच पंजीकरण कांउटर बंद पाए जाने की अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर सीईओ खटनावलिया ने काउंटर को निर्धारित समय से 5 मिनट बाद तक खुला रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में पाई गई अव्यवस्थाओं पर जिला कलक्टर सत्यानी ने अस्पताल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मरीजों को अहर्निश (24×7) जांच सुविधा मिले। नियमित रूप से सैंपल लिए जाएं तथा मरीजों को जांच सेवाओं का समुचित लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। बाधित हुई जांचों के लिए यथाशीघ्र आवश्यक जांच किट की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ खटनावलिया ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरूस्त रखें तथा सुनिश्चित करें कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्टाफ ठीक से अटेंड करें तथा समुचित इलाज मिले। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें। उन्होंने कहा कि मरीजों को ओपीडी व आईपीडी में समुचित चिकित्सकीय परामर्श मिले तथा नियमित रूप से समुचित जांचें व दवा वितरण हो। मरीजों को स्टाफ द्वारा अटेंड नहीं करने संबंधी शिकायतें न मिलें।

इस दौरान सीईओ खटनावलिया व एपीआरओ मनीष कुमार आमजन की तरह पर्ची कटवाकर जांचें करवाने के लिए पंजीकरण कांउटर पर गए तो कांउटर निर्धारित समय 12 बजे से पहले ही बंद मिला। कांउटर पर नियुक्त कार्मिक हेमंत 12 बजे से पहले ही कांउटर बंद कर चुके थे। मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना प्रभारी नदीम खान ने भी पंजीकरण कांउटर समय से पहले बंद पाया जाने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सीईओ खटनावलिया के निर्देशों पर उन्होंने पंजीकरण कांउटर को निर्धारित समय के बाद 5 मिनट अतिरिक्त तक संचालित करने की बात कही। अस्पताल में पूछने पर बताया गया कि थॉयरॉइड, कैल्शियम व विटामिन बी 3 की जांचें नहीं की जा रही है।

यह भी देखें  साधुवाली कैंट के बाहर श्रमदान व पौधरोपण किया गया

इस पर सीईओ खटनावलिया ने कहा कि दूरस्थ गांवों से आने वाले मरीजों को 1-2 मिनट देरी के कारण पहुंचने के कारण जांच नहीं हो पाने जैसी परेशानी न हो। नैतिक दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्धारित समय से 5 मिनट का अतिरिक्त समय रखें ताकि आमजन को संतुष्टि रहे। आमजन की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संवेदनशीलता रखते हुए निराकरण करें तथा अपने नैतिक दायित्व निभाते हुए आमजन को चिकित्सा सेवाओं का लाभ दें।

सीईओ खटनावलिया ने अस्पताल अधीक्षक डॉ हनुमान जयपाल से अव्यवस्थाओं के बारे में नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें छोटी-छोटी परेशानियों के लिए भटकना न पड़े।

इसी क्रम में सीईओ खटनावलिया ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण केन्द्र, आपातकालीन वार्ड तथा महिला एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी व आईपीडी मरीजों की संख्या, दवा वितरण केन्द्रों पर दवा वितरण, सामान्य व सीजेरियन प्रसवों सहित जन्म प्रमाण-पत्र वितरण की जानकारी ली। ओपीडी में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श व दवा वितरण केन्द्र पर दवा वितरण सहित व्यवस्थाएं सही पाई गईं।

डॉ हनुमान जयपाल ने बताया कि अस्पताल में थॉयरॉइड, कैल्शियम व विटामिन बी 3 जांच के लिए आवश्यक किट सप्लाई नहीं होने के चलते जांच बाधित हैं। इसके अतिरिक्त समस्त जांचें नियमित रूप से की जा रही हैं। संबंधित कंपनी मैडिलाइफ को जांच किट सप्लाई हेतु भुगतान किया जा चुका है, परन्तु सप्लाई नहीं की गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किए गए हैं तथा जांच किट की नियमित सप्लाई के लिए संपर्क किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का आश्वासन दिया।  डॉ शकील ने ओपीडी व्यवस्थाओं तथा अमजद खान ने दवा वितरण केन्द्र पर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कला चौधरी ने जन्म प्रमाण पत्र वितरण की जानकारी दी। इस दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी विक्रम गुर्जर, संजय गोयल, देवीदत्त सोनी, परमेश्वर लाल भाटी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी देखें  दहशत में देवरिया - रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!