घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक

जयपुर। विधानसभा में परिवर्तित बजट 2024-25 प्रस्तुत किए जाने के दूसरे दिन ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों की बैठक लेकर बजट घोषणाओं का तेजी के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का एक्शन प्लान बताया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रभारी सचिव और प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे।
प्रभारी सचिव और प्रभारी मंत्री रहेगें जिलों के दौरे पर —
मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार देर शाम आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रभारी सचिव 12 जुलाई को दोपहर से अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक बाधाओं को चिन्हित करेंगे। साथ ही, भूमि चिन्हीकरण और आवंटन को गति देने का भी काम करेंगे। प्रभारी मंत्री 14 जुलाई को जिलों में प्रभारी सचिवों के साथ इस सम्बन्ध में हुई प्रगति की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनकल्याण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संभावित बाधाओं को तत्काल दूर कर बजट घोषणाओं को समय से धरातल पर उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं से संबंधित कार्य किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहना चाहिए ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री हर 15 दिन के अंतराल पर अपने विभाग की बजट घोषणाओं पर हुई प्रगति की विभागीय स्तर पर समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार विलम्ब नहीं हो, क्योंकि इससे लागत में वृद्धि होती है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन में तेजी लाने, लंबित भर्तियों की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने सहित अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित मंत्रिगण ने बैठक में बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति और रिक्त पदों पर भर्तियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्रीगण, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी देखें  भोजपुरी व्यंग्य - एक दिन कS चांद

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!