उदयन जोशी बने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के नए चीफ टेक्निकल और क्‍लेम्‍स ऑफिसर

भारत की प्रमुख जनरल बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने उदयन जोशी को अपना चीफ टेक्निकल और क्लेम्‍स ऑफिसर नियुक्त किया है। अपनी इस नई भूमिका में, श्री जोशी स्ट्रेटेजिक अंडरराइटिंग और रिइंश्योरेंस इनिशिएटिव को आकार देने और उन्हें लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन पहलों का मकसद स्थायी रूप से लाभ सुनिश्चित करना है। वे क्लेम्‍स की कार्यप्रणाली का नेतृत्व करने के साथ ही ग्राहकों को बेस्ट-इन-क्लास एवं परेशानी रहित क्‍लेम सेवाएं प्रदान करने पर फोकस करेंगे।

बीमा इंडस्‍ट्री में लगभग दो दशकों के व्यापक अनुभव के साथ श्री जोशी एक अनुभवी बीएफएसआई प्रोफेशनल हैं। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में अपनी मौजूदा भूमिका से पहले श्री जोशी लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस और आईसीआईसीई लोम्बार्ड में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। जनरल इंश्योरेंस में उनके व्यापक अनुभव के अंतर्गत कई सारी जिम्मेदारियां शामिल थीं, जहां उन्होंने अंडरराइटिंग एवं प्राइसिंग, क्लेम्स मैनेजमेंट, रिइंश्योरेंस, ऑपरेशन्स और कस्टमर एक्सपीरियंस जैसे क्षेत्रों में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्री जोशी ने कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया है और वे एक क्वालिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट (आईसीएआई) और कंपनी सेक्रेटरी (आईसीएसआई) हैं। इसके अलावा, आईसीएआई से इंश्योरेंस और रिस्क मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन इस क्षेत्र में उनकी दक्षता को रेखांकित करते है।

श्री नवीन चंद्र झा, एमडी एवं सीईओ, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का कहना है, “एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में श्री उदयन जोशी का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। बीमा जगत में उनका व्यापक अनुभव और बेहतरीन काम, हमारी लीडरशिप टीम में उन्हें एक महत्वपूर्ण सदस्‍य बनाता है। हमें पूरा विश्वास है कि श्री जोशी का इन्शुरन्स इंडस्ट्री मे व्यापक अनुभव और ट्रैक रिकॉर्ड हमारी अद्भुत क्षमता को और बेहतर बनाएगा। उनके नेतृत्व में यह कंपनी एक स्थायी विकास की दिशा में आगे बढ़ेगी।’’

यह भी देखें  पुलिस द्वारा 3 नफर वारण्टी गिरफ्तार

अपनी नियुक्ति के बारे में श्री उदयन जोशी ने कहा, “चीफ टेक्निकल एवं क्लेम्‍स ऑफीसर के रूप में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे उम्मीद है कि टीम के साथ मिलकर हम अपनी टेक्निकल कैपेबिलिटीज और क्लेम मैनेजमेंट प्रोसेस को और बेहतर बनाएंगे। साथ ही अपने ग्राहकों और हितधारकों के जीवन में महत्वपूर्ण वैल्यू शामिल करेंगे।’’

श्री जोशी की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब एसबीआई जनरल इंश्योरेंस अपने ग्राहकों तथा हितधारकों को बेहतर सेवा देने के लिए अपनी टेक्निकल और क्लेम कैपेबिलिटीज को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उनकी विशेषज्ञता और दूरदर्शिता कंपनी की रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने में अहम होगी। साथ ही कंपनी की निरंतर वृद्धि और सफलता को सुनिश्चित करेगी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!