बजट घोषणा, इनवेस्टमेंट समिट, ड्रेनेज प्लान, वृक्षारोपण, वाटर हारवेस्टिंग एवं अन्य लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा

जयपुर, 06 जुलाई। प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास व आवासन विभाग श्री टी रविकांत ने शनिवार को जयपुर विकास प्राधिकरण की बैठक ली। शासन सचिवालय में आयोजित इस बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने जेडीए के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में अविलंब प्रगति लाने के लिए दिशा-निर्देश दिये ।
ड्रेनेज मास्टर प्लान बनाने के दिये निर्देश —
 बैठक में जयपुर शहर के लिए एक दीर्घकालीन ड्रेनेज मास्टर प्लान बनाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिये गये। मास्टर प्लान अनुसार जेडीए, निगम व राजस्थान आवासन मण्डल के प्रत्येक वार्षिक बजट में ड्रेनेज सबंधित कार्यो का नियमित रूप समावेश करने एवं चरण बद्ध रूप से संपादन के निर्देश दिये गये ताकि वर्षा के दौरान शहर में जगह-जगह वर्षा का जल एकत्रित होने की समस्या से निजात मिल सके ।
सीवरेज मास्टर प्लान बनाने के दिये निर्देश —
जयपुर शहर में जेडीए, निगम एवं अन्य संस्थाओं द्वारा सीवरेज का कार्य संपादित किया गया है। श्री रविकांत ने कहा कि सीवरेज लाईन का नियमित रख रखाव, भविष्य की डिमाण्ड के आकलन आदि को सम्मिलित करते हुए एक सीवरेज मास्टर प्लान बनाया जाना आवश्यक है।  इसके लिए उन्होंने रूडसिको को सीवरेज मास्टर प्लान बनाये जाने के लिए निर्देशित किया।
इसके साथ ही जयपुर शहर में विभिन्न एजेन्सियों जैसे टोरेन्ट, पीएचइडी, आरवीपीएन आदि द्वारा अपनी भूमिगत सर्विसेज के लिए सड़क खुदाई के कारण विभिन्न इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं एवं इसके साथ ही पानी एकत्रित होने से दुर्घटना का अंदेशा भी रहता है। अतः आमजन से जुडी इस समस्या के निदान के लिए जयपुर विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सभी विभागों के मुख्य अभियन्ता स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिये गये। वर्षा काल में हरित जयपुर अभियान के अन्तर्गत जेडीए द्वारा दस फीट उंचाई के 2 लाख पेड़ एवं 10 लाख अन्य पौेधे रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए 25 पौधे वितरण केन्द्र बनाये गये हैं।
आमजन के लिए जेडीए द्वारा बनाये गये क्यूआर कोड के माध्यम से नजदीक के वितरण केन्द्र से पौधे प्राप्त करने की व्यवस्था भी की गई है । इसके साथ ही इनवेस्टमेंट समिट से पूर्व सितम्बर माह में प्री इनवेस्टमेंट समिट के लिए जेडीए को आवश्यक तैयारियां किये जाने के निर्देश भी प्रदान किये गये। इस बैठक में आयुक्त एवं सचिव जयपुर विकास प्राधिकरण, उप शासन सचिव, नविवि, मुख्य अभियन्ता, नविवि एवं जयपुर विकास प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी देखें  सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ किसानों की आय बढाने के लिए आगे बढकर काम करें -कृषि मंत्री

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!