खाद्य,नागरिक आपूर्ति विभाग की अनूठी पहल,अब घर बैठे ही मिलेगा राशन

  जयपुर|  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि बजट घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्रदेश में योजना शुरू की गई है। जिसमें ऐसे परिवार जिनके सभी सदस्य 18 वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक आयु के अथवा निःशक्त हैं जो राशन लेकर आने में असमर्थ हैं उन्हें घर बैठे राशन मिलेगा।

उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदार या उसके द्वारा नामित व्यक्ति घर बैठे राशन उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति वितरण के दौरान पोस मशीन, वेट मशीन तथा अन्य आवश्यक सामान साथ लेकर जायेगा।

श्री गोदारा ने बताया कि राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के कुल 8 लाख 56 हजार 422 राशन कार्ड धारक हैं एवं ऐसे राशन कार्ड धारक जिनमें कम से कम एक व्यक्ति दिव्यांग है एवं अन्य सदस्यों की आयु 60 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम है उनकी संख्या 9 हजार 756 है। कुल 8 लाख 66 हजार 178 परिवार है।

            उन्होंने बताया कि दुकानदार को एक से दो राशनकार्ड पर 80 रुपये, तीन से पाँच पर 200 रुपये, छः से दस पर 300 रुपये, दस से अधिक पर 320 रुपये कमीशन दिया जायेगा।

उन्होंने जिला रसद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वृद्ध एवं दिव्यांग परिवारों की सूची दुकानदार को एवं होम डिलीवरी के माध्यम से वितरण के सत्यापन के बाद उक्तानुसार कमीशन राशि दुकानदार को उपलब्ध करवाने की आवश्यक व्यवस्था करवाएंगे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!