जयपुर, 3 फरवरी। ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि राजस्थान को सौर ऊर्जा उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में हब के रूप में विकसित किया जाए। इस दिशा में उद्यमियों तथा निवेशकांे को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में सरकार कोई कमी नहीं रखेगी।
ऊर्जा मंत्री शनिवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से आयोजित भारत सोलर एक्सपो-2024 का अवलोकन करने के बाद उद्यमियों, निवेशकों तथा प्रतिभागियों से संवाद कर रहे थे। तीन दिवसीय इस एक्सपो में देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रोजेक्ट डवलपर्स, ईपीसी कंपनियां, मॉड्यूल एवं उपकरण निर्माता, एमएसएमई तथा इस सेक्टर से संबंधित विभिन्न सेवा प्रदाता भाग ले रहे हैं। ऊर्जा राज्य मंत्री ने इन सभी से प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सुझाव लिए और सभी के सवालों के जवाब भी दिए।
श्री नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्योदय जैसी महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है, जिसके तहत एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से भविष्य में राजस्थान सौर उर्जा का एक बड़ा हब बन सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सोलर एक्सपो के माध्यम से विभिन्न सोलर उत्पादों के निर्माता एक ही छत के नीचे आ सके हैं।
राजस्थान सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुनील बंसल तथा अन्य पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। एक्सपो में बड़ी संख्या में सोलर कंपनियों ने अपने उत्पादों एवं सेवाओं से संबधित स्टॉल प्रदर्शित की हैं, जिन्हंे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
TheNewswala पर पाएं राजनीति, शिक्षा, खेल, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक की सटीक व ताज़ा खबरें। हम तथ्यपरक रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और प्रेरक कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप हमें पढ़ें, साझा करें और अपने आसपास की खबरें, फोटो, लेख या सुझाव thenewswalaportal@gmail.com पर भेजें। यदि किसी खबर, फोटो या वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें मेल करें। प्रकाशित सामग्री संवाददाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। TheNewswala किसी भी खबर, फोटो या वीडियो की प्रामाणिकता हेतु जिम्मेदार नहीं होगा।
साथियों, VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं। गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है। हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*