अयोध्या में विराजे श्री राम, मुख्यमंत्री ने नवाया शीश

  • जयपुर के प्रतापनगर स्थित प्रेम मंदिर में देखा प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण
जयपुर, 22 जनवरी। रामभूमि पर शंखनाद और श्रीराम की जयघोष के बीच सोमवार को नवनिर्मित श्री राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। संकल्प से सिद्धि, हर्ष और उत्कर्ष के दिन इस युगांतर और अलौकिक क्षण को देखकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शीश नवाया।
जयपुर के प्रतापनगर स्थित प्रेम मंदिर से मुख्यमंत्री ने रामभक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा। श्री शर्मा ने कहा कि सकल मनोरथ के दिन देश में नए सांस्कृतिक युग की शुरूआत हुई है। आज अयोध्या में ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति के मन में श्रीराम विराजमान हुए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि श्रीराम के राघव रूप को देखकर वर्षों का स्वप्न साकार हुआ है। राम हमारे रोम-रोम में हैं। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राम दीपावली पर शुभकामनाएं देकर कहा कि दुनिया आज रामलला का ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव मना रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने अपने जीवन में सत्य, धर्म और प्रेम मूल्यों का पालन किया है, उसी तरह हमें भी उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर सशक्त व नैतिक समाज के निर्माण में अहम जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
श्री शर्मा ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इसमें राज्य सरकार द्वारा संत-महंत एवं पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। प्रतापगढ़ के सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण्य में वनपथ, पुलिया निर्माण तथा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कराने के साथ कई कार्य होंगे।
श्याम रूप को देख नम हुई आंखें
प्रेम मंदिर पर सीधा प्रसारण देखने पहुंचे श्रद्धालुओं की आंखें श्रीरामलला की पहली अद्भुत छवि देखते हुए नम हुईं। यहां मंदिर ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बगरू विधायक श्री कैलाश वर्मा, नगर निगम ग्रेटर जयपुर के उप महापौर श्री पुनीत कर्नावट, संत श्री अमितासन दास महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु उपस्थित थे।
मंगल मंदिर और देहलावास मंदिर में की पूजा
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह मानसरोवर के मंगल मंदिर (राम दरबार) और देहलावास बालाजी मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए कामना की।
यह भी देखें  केंद्र सरकार का फैसला: जाति जनगणना होगी, मूल जनगणना के साथ गिनती शुरू

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!